केन्द्रीय बजट : समावेशी विकास को सुनिश्चित करने वाला जनकल्याणकारी बजट – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

० केन्द्रीय बजट भारत के सुनहरे व विकसित भविष्य की दिशा में ठोस कदम – वेदप्रकाश पाण्डेय

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने केन्द्रीय बजट 2026-27 को भारत के सुनहरे व विकसित भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हुये कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग व श्रमिक वर्ग के लिये मील का पत्थर साबित होगा, जिसमें विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के साथ हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट में भारत को सशक्त बनाने और विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ाने के प्रावधान किये गये हैं। प्रत्येक वर्ग के विकास व उत्थान की चिंता बजट में की गयी है। किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिये केन्द्रीय बजट में कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। युवाओं की दृष्टि से देश के युवा वर्ग के लिये रोज़गार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। स्टार्टअप, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग व पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नये अवसर पैदा होंगे। बजट में मातृशक्ति को सक्षम का उद्देश्य सामने रखते हुये लखपति दीदी योजना के विस्तार के माध्यम से महिलाओं को क्रेडिट लिंक्ड स्वरोजगार, उद्यमिता व स्थानीय बाजार से जोड़ने के उपाय किये गये हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बायोफार्मा सेक्टर के लिये दस हज़ार करोड़ का प्रावधान केन्द्रीय बजट में लाया गया है। उद्योग, शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने के साथ कर सुधार और आमजनता को राहत देने केन्द्रीय बजट में प्रावधान समाहित किये गये हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने समावेशी विकास को सुनिश्चित करने वाले विकासशील व जनकल्याणकारी बजट के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *