अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

०  वारदात के समय वॉकीटाकी से संवाद करते थे शातिर चोर
जगदलपुर। शहर के अलग-अलग स्थानो से हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अर्न्तराज्यीय शातिर चोर गिरोह को पकड़ने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। आरोपी भिलाई, पंजाब और हरियाणा के निवासी हैं। ज्ञात हो कि 29 जनवरी को सनसिटी जगदलपुर स्थित यश मेठानी के घर की अलमारी को तोडकर दो नग सोने के मंगलसूत्र, दो नग सोने की चेन, एक नग सोने का लॉकेट, चार जोडी सोने की ईयर रिंग, 7 नग सोने की लेडिस अंगुठी, 1 नग सोने की जेंट्स अंगुठी, चांदी की 2 पायल और डेढ़ लाख रुपयों की चोरी कर ली गई थी। इसी तरह थाना बोधघाट क्षेत्र की वृंदावन कालोनी से चांदी की एक गणेश मुर्ति, एक दुर्गा मुर्ति और 20 हजार रुपए की चोरी 29 जनवरी की ही रात करीब 10 बजे अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई थी। पु

लिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवागंन और डीएसपी सायबर गितिका साहू के पर्यवेक्षण में आरोपियो की धरपकड एवं के लिए टीमें गठित की गईं। प्रार्थियों व गवाहों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों एवं वारदात के तरीके आधार पर संदेही अभिषेक खंडारा निवासी खरड सिटी थाना 4 नंम्बर चौकी जिला खरड पंजाब, नरेंद्र सिंग निवासी बसंत टाकीज के पास थाना छावनी भिलाई, विक्की कुमार वर्मा शारदापरा कैंप 2 भिलाई और विशाल वाल्मिकी निवासी मगल सराय कालोनी सेक्टर जिला करनाल हरियाणा को पकड़ा गया। ये चारों आरोपी मिलकर छत्तीसगढ के अलग अलग शहरों में चोरी को अंजाम देते थे।आरोपी विक्की वर्मा चोरी के केस में 2 माह पूर्व महासमुंद जेल से छूटा था। कुछ दिन पूर्व विक्की वर्मा अपने ससुराल पंजाब गया था एवं पंजाब से को अपने परिचित अभिषेक खंडाला के साथ भिलाई आया। 27 जनवरी को आरोपी विशाल वाल्मीकी भी महासमुंद जेल से छूटने पर उससे संपर्क किया एवं भिलाई के नरेंद्र सिंह को अपने साथ लेकर प्लान बनाया कि जगदलपुर शहर उडीसा बार्डर के पास होने से वहां चोर कर विशाखापट्टनम चले जाएंगे और चोरी के पैसो से वहां मौज मस्ती करेंगे। प्लानिंग अनुसार विक्की वर्मा के परिचित की बोेलेरो क्रमांक सीजी 16 बी 3917 को लेकर चारों आरोपी 29 जनवरी को जगदलपुर पहुंचे। आरोपियों ने आये एवं बोलेरा वाहन से ही जगदलपुर के रिहायशी ईलाको के सूने मकानों की रेकी की। रात करीब 9 बजे वृंदावन कालोनी में सुभाष गंजीर के घर के कुछ दूर पहले बोलेरो खड़ी कर आरोपी विक्की वर्मा एवं नरेंद्र सिंह आने जाने वालो पर निगाह रखने के लिए गाडी में बैठे रहे। आरोपी विशाल वाल्मीकी एवं आरोपी अभिषेक खंडारा प्रार्थी के सूने मकान में गए। पेंचकस से ताला तोड़ने के बाद विशाल वॉकीटाकी लेकर घर के अंदर घुसा एवं बाहर एक वाकी टाकी लेकर बाहर अभिषेक आने जाने वालों पर निगाह रखने के लिये खडा रहा। मकान से चांदी की मूर्तियां और 20 हजार रुपए चोरी की गई। इसके बाद चारों आरोपी बोलेरो वाहन से सनसिटी कालोनी जा धमके। वहां यश मेठानी के सूने मकान के पहले बोलेरो वाहन में आरोपी विक्की वर्मा एवं आरोपी नरेंद्र सिंह लोगों पर निगाह रखने के लिए गाड़ी में बैठे रहे एवं विशाल वाल्मीकि और अभिषेक खंडारा मकान में पैदल गए, जहां विशाल वाकीटाकी लेकर बाहर खडा रहा और अभिषेक खंडारा अपने साथ पेंचकस एवं वाकीटाकी लेकर मकान में पीछे का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसा। अलमारी के लाक को तोड़कर अलमारी में रखे सोने के गहने और डेढ़ लाख रूपये की चोरी की। फिर चारों आरोपी बोलेरो से चोरी का सामान लेकर बोलेरो से विशाखापट्टनम की ओर भाग गए। 31 जनवरी को चोरी करने चारों फिर जगदलपुर आ गए। आरोपी आडावाल मंगडू कचोरा की ओर चोरी की नीयत से रेकी कर रहे थे, जहां वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों से चोरी की संपत्ति, औजार और वाहन जप्त किया गया है।इस गिरोह को पकड़ने में निरीक्षक भोलासिंह राजपूत, शिवानंद सिंह, सुरेश जांगड़े, गौरव तिवारी, लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरूण मरकाम, छबिल टांडेकर प्रमोद सिंह ठाकुर, ललित नेगी, सहायक उप निरीक्षक लंबोदर कश्यप, प्रधान आरक्षक अजय साहू, विनोद चांदने, धनसिंह सोनवानी, धर्मेंद्र कंवर एवं आरक्षक रंगलाल खरे, महेंद्र पटेल, मंहगू कश्यप, लोकनाथ साहनी, शामदेव कश्यप, कृष्ण कुमार नेताम, तरूण यादव, धनेश्वर यादव, सोने कुमार, गौतम, प्रदीप कश्यप, हिमांशु यादव, हेमचंद मौर्य व बलराम राणा की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *