नशे के खिलाफ पुलिस का धुआंधार प्रहार! लाखों की ‘गोगो’ रोलिंग पेपर और हुक्का सामग्री जब्त, 9 पान ठेले सील, 2 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में सूखे नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने करारा प्रहार किया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन ने एक बड़े ऑपरेशन में ‘गोगो’ (रोलिंग पेपर) और हुक्का से जुड़ी प्रतिबंधित सामग्री के विशाल नेटवर्क का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में 2 लाख रुपये से अधिक मूल्य की भारी मात्रा में गोगो रोलिंग पेपर जब्त किया गया है, जो मुख्य रूप से सूखे नशे (जैसे गांजा) के इस्तेमाल में आता है।

पुलिस ने COTPA एक्ट (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के उल्लंघन पर शहर भर में 9 पान ठेलों और गुमटियों को तुरंत सील कर बंद करा दिया। इन ठेलों की आड़ में युवाओं को नशे की ओर धकेलने का गोरखधंधा चल रहा था।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में थोक विक्रेताओं, सप्लायरों और पूरे सप्लाई चेन के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि अब तक की जांच में सप्लाई चेन की पूरी तस्वीर साफ हो चुकी है। जल्द ही बड़े पैमाने पर और कार्रवाई की जाएगी, जिसमें कई और नामजद तस्करों की गिरफ्तारी संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *