बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन

0 विधायक देवेंद्र यादव के सत्याग्रह का समर्थन 

जगदलपुर। संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आज छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारीद्वय व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा, ग्रामीण अध्यक्ष अभिषेक डेविड के संयुक्त नेतृत्व में सत्याग्रह के समर्थन व केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा देश में कांग्रेस ने जो बनाया उसको केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ बेचने का कार्य कर रही है लगातार आदिवासियों के जल जंगल जमीन को बेचने का कार्य मोदी सरकार कर रही है।कभी छत्तीसगढ़ की जमीन, कभी बिहार, कभी मुंबई कुल मिलाकर मोदी जी के मित्र अदानी जिस जंगल पर बोली लगाते हैं वो जमीन उनको दे दी जाती है देश के जनहित मुद्दों को छोड़कर भाजपा सरकार ईडी और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित किए गए भिलाई इस्पात संयंत्र को किसी भी कीमत पर बिकने नहीं देंगे। आज युवा कांग्रेस शहर ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सत्याग्रह के समर्थन और केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में सभी जिला और विधानसभा मुख्यालयों में नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया है। बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा धीरे-धीरे सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में सौपने के क्रम में भिलाई के स्कूल और मैत्री बाग को निजी हाथों में देने ने के लिए निविदा जारी हो चुकी है। उसके बाद ये तानाशाही सरकार कोरबा, बचेली, बस्तर और छत्तीसगढ़ की अन्य संपदा को बेच देगी। छत्तीसगढ़ के संसाधन व स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा बसाये भिलाई को बचाने के चल रहे सत्याग्रह के समर्थन और केंद्र सरकार के फैसले की विरोध में आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर में हमने राजीव भवन के समक्ष भाजपा सरकार का पुतला दहन किया किया है।अभिषेक डेविड ने कहा कि मोदी सरकार नेहरू जी के बसाए सपनों के शहर भिलाई को बेच रही है, जिसका युवा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करता है और आगे भी करता रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों के हाथों देश के संसाधनों को बेच रहे हैं। बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के जंगलों को भी केंद्र सरकार जो बेचने का कार्य कर रही है वो कतई बर्दाश्त नहीं होगा। युवा कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है और आगामी दिनों में यह बंद नहीं होता है तो युवा कांग्रेस और भी उग्र प्रदर्शन करने बाध्य होगी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी हनुमान द्विवेदी, अंगद त्रिपाठी, रविशंकर तिवारी, वीरेंद्र परिहार, विजेंद्र ठाकुर, जाहिद हुसैन, महामंत्री अल्ताफ उल्ला खान, मनोज साहनी, प्रदेश महासचिव तुलाराम कश्यप, प्रदेश सचिव सूरज कश्यप, विक्रांत सिंह, भंवर मौर्य, राजेंद्र पटवा, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग महतो, पार्षद सूर्यापानी, शुभम यदु, शादाब अहमद, शहर जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी शेख सद्दाम रज़ा, आकिब रजा, उस्मान रजा, एस नीला, मनिता राऊत, रजत जोशी, मोहसिन खान, राजेश, धरम, मुकेश, लालू, बलराम, विवेक, लक्कीधर, कर्ण, कृष्णा, महेश, कृष्णा, शिवम, आलोक, बसंत, गुड्डू, वामन, विजय, अंकित पांडे, पीटर सानू, इंदर झझ, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *