जगदलपुर में कैंसर क्लिनिक और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण जनवरी से शुरू, विधायक ने उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और महारानी अस्पताल में कैंसर क्लिनिक के निर्माण को लेकर सवाल उठाए।

प्रश्नकाल के दौरान विधायक ने महारानी अस्पताल में कैंसर क्लिनिक के निर्माण की स्वीकृति और कार्य प्रगति के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि स्वीकृति कब दी गई और छह महीने बीत जाने के बाद भी केवल टेंडर प्रक्रिया चल रही है, निर्माण कब शुरू होगा।

इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि कैंसर क्लिनिक के निर्माण की स्वीकृति 12 जून 2025 को दी गई थी। उन्होंने कहा कि पिछले सात महीनों में तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जा रही थी, जिसमें एमआरटी भवन की मांग को ध्यान में रखते हुए एमआरडी भवन की स्वीकृति भी शामिल है। डीपीआर बनाने और ईएनसी के माध्यम से स्वीकृति प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विधायक ने यह भी पूछा कि छह महीने तक केवल टेंडर प्रक्रिया चलने के बाद निर्माण कब शुरू होगा, साथ ही सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण कब से शुरू होगा।

इस पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आश्वस्त किया कि दोनों अस्पतालों के निर्माण कार्य अगले महीने जनवरी 2026 से प्रारंभ हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *