सच्चे जननायक बनकर उभरे छोटे देवड़ा के सरपंच संतोष कश्यप

0 साथ खड़े नजर आते हैं ग्रामीणों के हर दुख दर्द में 

0 शिक्षा से लेकर सेहत तक की चिंता करते हैं संतोष 

बकावंड। ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा के सरपंच संतोष कुमार कश्यप पंचायत क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों की सेहत के प्रति भी जागरूक हैं। सरपंच श्री कश्यप द्वारा 15 दिसंबर को छोटे देवड़ा में मेडिकल कैंप आयोजन किया गया। शिविर में 200 लोगों का उपचार किया गया।
इस मेडिकल कैंप में ग्रामीणों की निःशुल्क जांच उपचार किया गया। ग्रामीणों की शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर, सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
इस कैंप के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम, डॉक्टर, नर्स और पूरा चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहे। शिविर में 200 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इनमें स्कूली बच्चे, आंगनबाड़ी के कुपोषित बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, सियान, सजन, माय माताएं, युवा एवं ग्रामवासी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सरपंच संतोष कुमार कश्यप सच्चे जन नायक के रूप में उभर चुके हैं। सरपंच चुने जाने के बाद से ही श्री कश्यप पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों का दुख दर्द साझा करते आ रहे हैं। वे ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं।जिन ग्रामीणों के पास अपना खुद का घर नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करवा कर पक्के मकान उपलब्ध करवा रहे हैं। बुजुर्गों को निराश्रित पेंशन, विधवाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांगजनों को पेंशन का लाभ दिला रहे हैं। गांव की जरूरत के मुताबिक विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों को सरपंच संतोष कुमार कश्यप द्वारा अंजाम दिया जा रहा। गांव की स्वच्छता, बच्चों की पढ़ाई लिखाई, छोटे बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण पोषण आहार, स्कूलों में उत्कृष्ट मध्यान्ह भोजन की उपलब्धता पर सरपंच श्री कश्यप लगातार ध्यान दे रहे हैं। वे स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र का समय समय पर निरीक्षण भी करते रहते हैं। अभी हाल में निपटी एसआईआर प्रक्रिया में भी सरपंच संतोष कुमार कश्यप ने ग्रामीणों को प्रक्रिया में भाग लेने के लिए लगातार प्रोत्साहित करते नजर आए थे। ऎसी ही तो हैं सच्चे जन नायक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *