मुख्यमंत्री के वीडियो में छेड़छाड़ पर भाजपा ने दर्ज कराई FIR, SP कार्यालय जाकर की कार्रवाई की मांग

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हालिया संबोधन के वीडियो में छेड़छाड़ और एडिट कर उनकी छवि को धूमिल करने के प्रयास के मामले में भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज एसपी कार्यालय पहुँचकर अपराधियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराने और सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, शताब्दी पांडेय, डॉ. किरण बघेल, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक बृजेश पांडेय, जिला महामंत्री अमित मैशरी, गुंजन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष सत्यम दुवा, अकबर अली, नवीन शर्मा, जिला प्रवक्ता शिवजलम दुबे, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, अर्पित सूर्यवंशी, वासु शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा ने कहा कि इस तरह की छेड़छाड़ और फर्जी वीडियो से मुख्यमंत्री की साख को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *