फंड दिलाने के नाम पर एनजीओ संचालक के अकाउंट से उड़ाए सवा सात लाख रू

0 कवर्धा से एक आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई किया जा रही है। इसी तारतम्य में एनजीओ को सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर आपराधिक षड्यंत्र कर साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि जगदलपुर के थाना बोधघाट में प्रार्थी मिनेश पाणिग्रही पिता दीनबंधु पाणिग्रही, कंगोली जगदलपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी वह यह मां शारदा लोक कला मंच नामक एनजीओ चलाता है। उसकी संस्था को फंड दिलाने के लिए आरोपी सूर्यकांत सोनी ने इसे संपर्क कर अन्य आरोपी दिब्येंदु सरकार के साथ आपराधिक षड्यंत्र करते हुए उसे झांसा में लेकर सोशल वर्क के लिए सीएसआर फंड दिलवा देंगे कहकर इसका बैंक से लिंक मोबाइल नंबर वाला सिम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड बैंक डिटेल लेकर वेस्ट बंगाल के अन्य आरोपी को दिलवाकर इसके बैंक अकाउंट से 7लाख 25 हजार रुपए निकाल लिए हैं। थाना बोधघाट में धारा 318.4, 61, 3.5 बीएनएस तथा 66 डी आईटी एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशा निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार की गई। इस टीम ने कवर्धा से एक आरोपी सूर्यकांत सोनी पिता प्रह्लाद सोनी, उम्र 46 साल को उसके घर कैलाश नगर कवर्धा से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने अपने साथियों के साथ षड्यंत्र कर अपराध करना स्वीकार किया तथा अपराध में प्रयुक्त मोबाइल को पेश किया जिसे जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर आज 6 दिसंबर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। मामले को सुलझाने में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, प्रधान आरक्षक पवन श्रीवास्तव, अहिलेश नाग, आरक्षक भैरव सिन्हा, संतोष झा, थानेंद्र सिन्हा, मानकू कोर्राम, कामदेव दर्रो की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *