बकावंड। ग्राम बोरीगांव बकावंड निवासी पूजनीय माता पार्वती चंद्राकर का दुखद निधन दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
परिवार के सदस्यों ने जानकारी दी कि स्वर्गीय पार्वती चंद्राकर का दसगात्र संस्कार 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को उनके निवास ग्राम बोरीगांव बकावंड में आयोजित किया जाएगा।
स्वर्गीय पार्वती चंद्राकर अपने जीवनकाल में सौम्य स्वभाव और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से परिवारजनों, सगे-संबंधियों और ग्रामवासियों को गहरा आघात पहुँचा है।
शोकाकुल परिवार —
प्रहलाद चंद्राकर (पुत्र)
महेंद्र चंद्राकर (पुत्र)