महासमुंद। जिले के कोमाखान क्षेत्र के बिडोरा गांव में दो भालू और उनके दो शावकों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पहले बागबहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद महासमुंद मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, घायलों में दानबाई ठाकुर (60 वर्ष), छबिलाल साहू (49 वर्ष) और सावित्री ठाकुर (40 वर्ष) शामिल हैं। हमले में उन्हें सिर, हाथ और कमर में चोटें आई हैं।
वन विभाग ने घायलों को 500-500 रुपए की आर्थिक मदद भी दी है। ग्रामीणों ने कहा कि जंगल में शाम ढलते ही भालुओं का खतरा बढ़ जाता है, और इस तरह की घटनाएं लगातार चिंता का कारण बन रही हैं।