आदिवासी ग्रामीणों को बरगला कर राजनीति करना बंद करें विधायक-घासी राम नाग

 

बीजापुर। भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक घासी राम नाग ने अटल सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधायक सस्ती लोकप्रियता के लिए आदिवासी ग्रामीणों को बरगला कर राजनीति कर रहे हैं।

श्री नाग ने कहा कि पिछले पाँच साल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही और मंडावी क्षेत्र के विधायक रहे, फिर भी प्रभावित क्षेत्रों की ओर उनकी कोई ध्यान नहीं था। अब अचानक लाल तख्तियों के साथ पदयात्रा कर वे खुद को जनता के प्रति संवेदनशील दिखा रहे हैं। नाग ने यह भी कहा कि इस पदयात्रा में नक्सलियों की विचारधारा झलकती नजर आ रही है।

उन्होंने बताया कि लाल पानी से प्रभावित क्षेत्रों के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने स्पष्ट मंशा और अधोसंरचना तैयार कर दी है। प्रभावित लोगों को उनकी संपत्ति जैसे बैल, बकरी, गाय आदि के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने डीपीआर क्षेत्र में ग्रामीणों के विस्थापित होने की खबरों को झूठा और भ्रमक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी योजना नहीं है और यदि कोई समस्या है तो ग्रामीण डेलिगेशन बना कर सरकार से संपर्क करें।

श्री नाग ने जनता से अपील की कि किसी की बहकावे में न आएं और धैर्यपूर्वक सचेत रहें। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *