बस्तर में परामर्श शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर। बस्तर जिले के मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने ज्ञापन सौंपकर प्राइवेट अस्पतालों और क्लीनिकों में बार-बार परामर्श शुल्क वसूले जाने का विरोध किया।

युवा कांग्रेस का कहना है कि सामान्यत: परामर्श शुल्क 7 से 10 दिनों तक मान्य होना चाहिए, लेकिन निजी अस्पताल हर विजिट पर नया शुल्क ले रहे हैं। इससे गरीब, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि परामर्श शुल्क की एकरूपता सुनिश्चित की जाए, उसे निश्चित अवधि तक मान्य रखा जाए और अवैध शुल्क वसूलने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हेमंत कश्यप के साथ जिला सचिव विजय भारती, कृष्णा उपाध्याय और समीर कुरैशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *