कैट की सराईपाली एवं अभनपुर इकाइयों का गठन, संजय अग्रवाल व संतोष अग्रवाल बने अध्यक्ष

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सराईपाली और अभनपुर इकाइयों का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सराईपाली इकाई का अध्यक्ष संजय अग्रवाल तथा अभनपुर इकाई का अध्यक्ष संतोष अग्रवाल को मनोनीत किया गया।

बैठक में कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन मंगेलाल मालू एवं विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेंद्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल मौजूद रहे। इस दौरान अमर पारवानी को प्रदेश की विभिन्न जिला इकाइयों के गठन का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से नवगठित इकाइयों को मंजूरी दी। इस अवसर पर अमर पारवानी ने नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई इकाइयाँ स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास करेंगी और व्यापारी समाज की सशक्त आवाज बनेंगी। यह निर्वाचन कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद प्रवीण खंडेलवाल की अनुशंसा पर संपन्न हुआ।

बैठक की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएँ दीं।

सराईपाली इकाई की कार्यकारिणी

  • संरक्षक: मदन अग्रवाल, चतुर्भज अग्रवाल

  • सलाहकार: अवधेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल

  • अध्यक्ष: संजय अग्रवाल

  • कार्यकारी अध्यक्ष: मनोज अग्रवाल

  • महामंत्री: विष्णु अग्रवाल

  • कोषाध्यक्ष: मोहन अग्रवाल

  • उपाध्यक्ष: मोहन अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, राजेन पटेल, अशोक अग्रवाल

  • सचिव: प्रथम अग्रवाल

  • सह सचिव: बजरंग अग्रवाल

  • एमएसएमई/खादी ग्रामोद्योग प्रभारी: गुंजन अग्रवाल

  • प्रवक्ता: सौरभ गोयल, प्रदीप गुप्ता

  • कार्यकारिणी सदस्य: मनीष बंसल, आशीष अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, सुरेश साहू, हरिश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, मोहन जैन, मुश्ताक हुसैन

अभनपुर इकाई की कार्यकारिणी

  • संरक्षक: मोहन अग्रवाल, ईश्वर लाल राठी, विमल छापारिया, जोधा राम तारवानी, कचरू लाल भट्टर

  • अध्यक्ष: संतोष अग्रवाल

  • कार्यकारी अध्यक्ष: दिनेश गिरिपुंजे, शोभराज दावड़ा

  • महामंत्री: राहुल राठी

  • कोषाध्यक्ष: राजेश गांधी

  • उपाध्यक्ष: प्रसांत झाबक, वरुण राठी, गुरूमित सिंह सचदेवा, विजय राठी, राहुल गुप्ता

  • मंत्री: नीरज छापारिया, ईश्वर पटेल, नितेश सलावत, मोनु गुप्ता, परमेश्वर साहू, योगेश अंदानी

इस बैठक में प्रदेशभर से कैट के पदाधिकारी और व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *