एक पेड़ मां के नाम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया पौधरोपण

जगदलपुर। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुरंदी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के द्वारा पौधारोपण किया गया। एक पेड़ मां के नाम के तहत ग्राम कुंरदी में 40 पोंधे का पौधारोपण किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने कहा आज वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन करने का समय है । हम सभी को मिलकर प्रकृति को बचाने में पहल करने की आवश्यकता है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में एक पेड़ मां के नाम के तहत पोंधे लगाये जा रहे हैं । जिसके फलस्वरूप हमारे छत्तीसगढ़ में वृहद रूप से पौधारोपण किया जा रहा है । हमें पौधारोपण के साथ उस पौधे का रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है । पर्यावरण को संतुलित करने में वृक्ष का होना आवश्यक है ।

श्री देव ने कहा पौधारोपण करने के साथ उसका संर्वधन व संरक्षण करना हमारा दायित्व है। पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन करना हमारा कर्तव्य है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हरिराम मंडावी, संरपंच सोनमती देवांगन,उप सरपंच मनोज बधेल, चंद्रकांत सेठिया, राजेश शर्मा,प्रकाश दुग्गड़, राजेश ओगले, प्रकाश नागें,तुलाराम, पूनम विश्वकर्मा, धनेंद्र ठाकुर, नरेन्द्र पांडे,राजेश, गजेन्द्र देवांगन,व काफी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *