कैट ने वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी को Next-Gen 2.0 समर्थन हेतु आभार व्यक्त किया

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिंदर सिंह और प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि कैट के प्रतिनिधि मंडल ने वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी से मुलाकात की और Next-Gen 2.0 योजना के समर्थन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी ने बताया कि कैट छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों की ओर से सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करता है। GST 2.0 में स्लैब दरों में दी गई राहत से कई वस्तुएँ सस्ती होंगी, जिससे मांग में वृद्धि होगी और देश की जीडीपी में अनुमानित 0.5 प्रतिशत की वृद्धि होगी। यह कदम कर प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी और व्यापारी हितैषी बनाने के साथ-साथ छोटे व्यापारियों, उद्योगों और किसानों को व्यापक लाभ पहुँचाने वाला सिद्ध होगा।

व्यापारी समाज का मानना है कि यह निर्णय “आत्मनिर्भर और विकसित भारत” की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। कैट छत्तीसगढ़ और प्रदेश का व्यापारी समुदाय आश्वस्त है कि माननीय मंत्री जी के नेतृत्व में भारत निकट भविष्य में विश्व की अग्रणी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर होगा। प्रदेश के विभिन्न व्यापारिक संगठनों, औद्योगिक संघों और व्यापारी समुदाय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए वित्तमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

वित्तमंत्री से मुलाकात में कैट एवं युवा टीम के निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित थे: अमर पारवानी, जीवत बजाज, सुरिंदर सिंह, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, अवनीत सिंह, राजेन्द्र खटवानी, कन्हैया गुप्ता, प्रीतपाल सिंह बग्गा, निलेश मुंदडा, लाकेश साहू, सूरज उपाध्याय, मनोज बागड़ी, लोकेश साहू, नागेन्द्र तिवारी, बी.एस. परिहार, सर्वेश दौलतानी, गिरीश पटेल, मितेश पटेल और शुभम मंधान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *