भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की मौजूदगी में बीटीओए का शपथ ग्रहण

किरंदुल। दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी और आर्थिक रूप से काफी मजबूत मानी जाने वाली संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन का एक वर्षीय चुनाव 13 अगस्त को संपन्न हुआ था, जिसमें 911 सदस्य मतदाताओं ने बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के 7 पदाधिकारियों का चयन मतदान प्रणाली से नवनियुक्त गठित चुनाव संचालन समिति के दिशा निर्देश पर किया था। बैलाडीला ट्रक ओनर्स के नए पदाधिकारियो के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष और जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अट्टामी ने की। विशिष्ट आतिथि दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी, किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह, बचेली पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल,एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रवींद्र नारायण, परियोजना कार्मिक केएल नागवेणी, कमला विनय नाग, आर्सेलर मित्तल कंपनी के रामचंद्रा, कोडेनार पंचायत के सरपंच मीना मंडावी, एनएमडीसी बचेली परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक श्रीधर कोडाली एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा अवधेश गौतम, भाजपा मंडल किरंदुल प्रभारी सत्यजीत चौहान थे। मंच संचालन राकेश सिंह गौतम, रविंद्र सोनी और आरसी नाहक ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *