वनमंत्री केदार कश्यप के आग्रह पर किसान ने छोड़ा वनभूमि का कब्जा

0 मंच से किया गया कब्जा छोड़ने वाले का सम्मान
0 कब्ज़ाधारी किसान ने पेश की अनूठी मिसाल
जगदलपुर। बस्तर प्रवास के दौरान वनमंत्री केदार कश्यप बेसोली में आयोजित वन महोत्सव में शामिल हुए। जहां उन्होंने पीपलवांड ग्राम पंचायत में वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर रखे गांव के निवासी सोनसिंह पिता पदम उम्र 48 वर्ष से वन कब्जा छोड़ने का आग्रह किया। किसान ने मंत्री श्री कश्यप के आग्रह को सहजता पूर्वक स्वीकार करते हुए अपने कब्जे की जमीन ग्रामवासियों के समक्ष लिखित में वापस कर दी और भविष्य में ऐसा कार्य नहीं करने की प्रतिज्ञा भी ली।
वनमंत्री केदार कश्यप ने किसान सोनसिंह के इस निर्णय को अनुकरणीय बताया है। उन्होंने कहा यह एक एक अनूठी पहल है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा सोनसिंह के इस कार्य से अन्य लोग भी जल्द प्रभावित होकर समाज हित में वनभूमि से कब्जा छोड़ने का निर्णय लेंगे। वहां के सरपंच केशव एवं लोगों ने उनकी इस मिसाल का स्वागत किया है एवं उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही मंत्री श्री कश्यप ने सोनसिंह का सम्मान भी किया। मुख्य वन संरक्षक आरसी दुग्गा एवं वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्य बहुत ही अच्छे ढंग से चल रहा है, जिसका परिणाम है कि आज लोग स्वयं से आकर कब्जे की जमीन का वापस कर रहे हैं। उप वन मंडलाधिकार आईपी बंजारे एवं भानपुरी के वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉक्टर प्रीतेश कुमार पांडे ने सोनसिंह के इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी एवं अन्य अतिक्रमणकारियों से भी आग्रह किया है जो भी लोग है इस प्रकार से कब्जा किए हुए हैं स्वयं आगे आकर अपने कब्जे की जमीन को वापस कर दें। वन विभाग ने आश्वस्त किया है ग्रामसभा के माध्यम से 2 तालाब और 125 एकड़ की फेंसिंग का कार्य एवं मिश्रित वृक्षा रोपण की मांग की गई है जिसका कार्य बहुत जल्द ही पूर्ण किया जाएगा एवं वहां पर लोगों को आजीविका एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *