अवैध शराब व अन्य अवैध धंधे बंद नहीं हुआ तो सभी जिम्मेदार पार्षदों व नेताओं के खिलाफ मुखौटा हटाओ आंदोलन शुरू करूंगा – श्याम जायसवाल

दल्लीराजहरा। भाजपा सरकार को बदनाम करने सभी 27 वार्डो में जो लोग भी अवैध शराब बिक्री व अनैतिक कार्य को संरक्षण दे रहे वह पूर्णतः गलत है। भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बड़ा बयान दिया है। आज गली गली शराब बिक्री हो रहा हर वार्ड में लगातार महिलाओं की शिकायत प्राप्त हो रही हैं। परंतु किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। जो चिंता का विषय है। कुछ नेताओं व अधिकारियों द्वारा मिलकर महीना लेकर अवैध शराब बिक्री व अवैध धंधे का लाइसेंस बाटा गया है। कांग्रेस, भाजपा के कुछ नेताओं व पार्षदों के संरक्षण में यह सब हो रहा जिसकी सूचना जनता से मुझे मिल रही मै सभी अवैध कार्यों को संरक्षण देने वाले नेताओं को आगाह करता हूं। जनता ने आपको चुना है। जनता के कार्यों के लिए परंतु कुछ लोग इस जिम्मेदारी का दुरुपयोग कर रहे और अवैध कार्य करने वालों को संरक्षण देने में लगे हैं। श्याम जायसवाल ने कहा की मेरी भाजपा पार्टी को बदनाम करने वाले कुछ भाजपा पार्षद व भाजपा नेता अवैध धंधे करने वाले को संरक्षण देकर जनता को धोखा दे तो यह मैं होने नहीं दूंगा। इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन सभी लोगों को स्पष्ट चेतावनी हैं। जो अवैध धंधे वाले को संरक्षण दे रहे हैं। तत्काल सभी लोग जनता के हितों में कार्य करे। व अवैध कार्य अपने वार्डो में बंद कराए। नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने तैयार रहे। श्याम जायसवाल ने इस बयान में कहा कि वर्तमान में किसी भी नेता व पार्षद का नाम नहीं ले रहा परंतु शीघ्र ही यदि इन लोग अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आते और शहर में अवैध कार्य पूरे 27 वार्डो में बंद नहीं होता तो मैं इन सभी नेताओं के खिलाफ चाहे वह मेरी भाजपा पार्टी से ही हो उसके खिलाफ भी उसके काले कारनामों का पोस्टर लगा मुखौटा हटाओ आंदोलन शुरू करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *