टीम कैट ने पुजारी पार्क पचपेड़ी नाका के व्यापारियों को उधम आधार पंजीकरण से व्यापारियों को होनें वाले लाभों की जानकारी दी…

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि टीम कैट ने पुजारी पार्क पचपेड़ी नाका के व्यापारियों को उधम आधार पंजीकरण से व्यापारियों को होने वाले लाभों की जानकारी दी।
कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी एवं प्रदेश महामंत्री श्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि टीम कैट ने पुजारी पार्क पचपेड़ी नाका के व्यापारियों को उधम आधार पंजीकरण से व्यापारियों को होने वाले लाभों की जानकारी दी । दोनों व्यापारी नेताओ ने कहा उद्यम आधार पंजीयन से व्यापारी एमएसएमई श्रेणी के अंतर्गत आएंगे और प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के आधार पर दिए जाने वाले ऋण को बैंकों और वित्तीय संस्थानों से आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। आज देश के व्यापारिक समुदाय जो लगभग 40 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है और लगभग 115 लाख करोड़ का सालाना कारोबार कर रहा है। कोविड महामारी से प्रभावित व्यापारी अब बैंकों से आवश्यक वित्त प्राप्त करके अपने व्यवसाय को बहाल करने में सक्षम होंगें। उन्होनें आगे कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यापारियों से कैट की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया। श्री जितेन्द्र गोलछा प्रदेश मंत्री के नेतृत्व में टीम कैट ने पुजारी पार्क के व्यापारियां को कैट के आजीवन सदस्य बनाया गया।
व्यापारियों से मुलाकात में टीम कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहे :- :- श्री जितेन्द्र गोलछा, श्री परमानन्द जैन, श्री सुरिन्दर सिंह, एवं श्री राकेश ओचवानी आदि ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *