डीएपी खाद न मिलने पर साल्हे में किसानों ने किया चक्काजाम

0 डीएपी खाद की भारी किल्लत से किसान त्रस्त 

भानुप्रतापपुर। हर साल की तरह इस साल भी सरकार किसानों के लिए खाद की पूर्ति करने में नाकाम नजर ना आ रही है। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने भानुप्रतापपुर- दल्ली राजहरा मार्ग पर आज जाम लगा दिया। किसानों को मनाने तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा पहुंचे, मगर किसान टस से मस नहीं हुए।
खरीफ सीजन में किसान धान की फसल के लिए खेती में जुट गए हैं, लेकिन भानुप्रतापपुर क्षेत्र की सरकारी समितियों में खाद उपलब्ध नहीं है। इसके चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,किसानों को बुवाई के लिए डीएपी खाद की सख्त जरूरत है, लेकिन खाद वितरण केंद्र से डीएपी गायब हो गई है। किसानों को मांग के मुताबिक डीएपी खाद नहीं मिल रही है। ऐसे में किसान मंहगे दामों में बाजार से खाद खरीदने को मजबूर हैं। कच्चे क्षेत्र के किसानों ने खाद न मिलने के कारण साल्हे ग्राम में भानुप्रतापपुर से दल्ली राजहरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर सुबह से चक्कजाम कर दिया।किसानों का कहना हैँ कि मई माह से डीएपी खाद के लिए समिति में नंबर लगाकर रखे हैं। अभी तक खाद प्राप्त नहीं हो पाई है। अभी ही खेतो में खाद डालने का समय है पर सरकार ने खाद उपलब्ध नहीं करवाई है। बाजार में डीएपी खाद मिल रही है पर महंगी होने के कारण खरीद नहीं सकते।
कच्चे सरपंच कांति हिड़को ने बताया कि साल्हे, कच्चे, इरागांव, भैसा कन्हार, टेड़ाई कोंडल,दाबकट्टा के सभी गांवों के किसान खाद के लिए परेशान हैं। सभी प्रभावित गांवों के सरपंचों ने भानुप्रतापपुर के एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर डीएपी खाद न मिलने से हो रही परेशानी से अवगत कराया था और बता दिया था कि खाद न मिलने पर 30 जून को दल्ली राजहरा भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग पर साल्हे में आक्रोशित किसानों द्वारा चक्काजाम कर आवागमन बाधित किया जायगा, परन्तु प्रशासन द्वारा आज तक खाद की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिसके चलते किसानो ने आज चक्कजाम कर दिया। तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा पहुचे किसानो को मानाने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *