भानपुरी में हुआ योग अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

0 स्कूल परिसर में सैकड़ो लोगों ने किया योगाभ्यास

भानपुरी। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को हाई स्कूल परिसर भानपुरी में योग सैकड़ो लोगों ने योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला ने उपस्थित जनों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को अपने दिनचर्या में लाने का आग्रह किया। कार्यकम्र भाजपा मंडल भानपुरी के द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से सम्पन्न हुआ जिसमें थाना भानपुरी, शाला परिवार,वन विभाग सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल, थाना प्रभारी हर्ष कुमार धुरंधर, गौरव कश्यप,तुलसु कश्यप , खेमेश्वर पांडे,रमेश दिवान, घनश्याम चौहान, दुर्गम सर, भूषण गुप्ता, घनश्याम पानीग्राही, बेलालसन ठाकुर , नेताम सर , सोनवानी सर , होमेश पांडे, तथा काफी संख्या में कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *