0 उपनपाल एवं कोंडावाल में सड़क, मातागुड़ी, अहाता निर्माण का भूमिपूजन
जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव और सांसद महेश कश्यप ने उपनपाल एवं कोंडावाल में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उपनपाल में माता गुड़ी निर्माण लागत 7.20 लाख रूपए, अहाता निर्माण लागत 5 लाख रूपए, मातागुड़ी निर्माण लागत 7.20 लाख रूपए, बालीकोंटा के कोंडावाल में सीसी सडक निर्माण 200 मीटर लागत 10 लाख रूपए का निर्माण होगा। कुल 29.40 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन विधायक एवं सांसद ने किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार के बनने के बाद प्रदेश में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा दायित्व है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार विकास की बयार बह रही है। क्षेत्र के देवतुल्य जनमानस की वर्षों पुरानी मांगें अब पूरी हो रही हैं। क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप ही आज सीसी सड़क निर्माण, आहता व अन्य निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। सड़क, नाली,पेयजल, शिक्षा, विद्युत व अन्य सुविधाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। जनता की मांग के अनुरूप क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। विकास अनवरत जारी रहेगा। वहीं सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास कार्य अनवरत जारी है। पूरे प्रदेश में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा ने का हमारा दायित्व है। हमारी सरकार जनता की सभी मांगों को गारंटी के साथ पूरी कर रही है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। आज लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसका लाभ जनता को मिलेगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बिंदु साहू, जनपद सदस्य अर्जुन सेठिया, देवकी कश्यप, भूपेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, संरपंच वासुदेव गोयल, टेमल कश्यप, सांसद प्रतिनिधि आंनद मोहन मिश्रा, प्रदीप देवांगन, सुरेश गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, धनश्याम सेठिया, रैनू बघेल, गणेश, रामचंद्र, रमेश, राधे पंद्रे, गौरव जोशी, दयाराम, सुरेश, जनपद सीईओ अमित भाटिया एवं क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।