0 ग्राम गरावंड खुर्द और कुम्हरावंड में बनेगी सड़कें
जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के कुछ गांवों में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने गरावंड खुर्द में सीसी सड़क निर्माण कुम्हरावंड मुख्य मार्ग से कलचा सीमा तक 500 मीटर लागत 16.25 लाख रूपए एवं महारा पारा आंतरिक गली में 500 मीटर सीसी सड़क निर्माण लागत 16.25 लाख रूपए का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं, जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा दायित्व है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार विकास की बयार बह रही है। गरावंड खुर्द में सीसी रोड की मांग क्षेत्र की जनता वर्षों से कर रही थी। क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप आज सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया है। सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा, विद्युत व अन्य सुविधाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। जनता की मांग के अनुरूप क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कराए जाएंगे। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। विकास अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, जिला पंचायत सदस्य बिंदु साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, हरि साहू, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, संरपंच लछनदई बघेल, महादेव बाकडे, उप सरपंच मोहन सेठिया, राजेश शर्मा, सीमांचल दास, महादेव बघेल, रूपेश समरथ, लक्ष्मीधरत, विकास पात्रो एवं क्षेत्र के जनमानस उपस्थित थे।