जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप आज चेन्नई पहुंचे। वे वहां विभागीय संसदीय स्थायी समिति विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन के अध्ययन दौरे पर गए हैं। चेन्नई में सांसद महेश कश्यप ने कार्यशाला में भी भाग लिया। सांसद महेश कश्यप ने बताया कि इस दौरान सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर उपयोगी संवाद और समीक्षा का अवसर मिला साथ ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई।