धनियालूर व आड़ावाल के वार्षिक मेला मड़ई में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव और सांसद महेश कश्यप


जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के नानगुर मंडल के ग्राम धनियालूर एवं आड़ावाल के वार्षिक मेला मड़ई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव और सांसद बस्तर महेश कश्यप भी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने माता जलनी व गंगादई मंदिर में पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ व बस्तर की सुख समृद्धि की माता से कामना की। वहीं धनियालूर व आड़ावाल के ग्रामवासियों ने किरण देव एवं महेश कश्यप का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया। मड़ई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि धनियालूर व आड़ावाल मे माता मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मंडई में शामिल होकर और आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं।मेला में आयें सभी क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि बस्तर में मेला, मड़ई, त्यौहारों का अपना विशेष महत्व है। इनमें हमारे बस्तर की कला संस्कृति, परंपराओं का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है। वहीं मेला में प्रमुख रूप से विद्याशरण तिवारी, मंडल अध्यक्ष हरिराम मंडावी, जनपद सदस्य श्रीती शर्मा, सरपंच जयंती कश्यप, मनोहर तिवारी, सुब्रतो विश्वास, राजेश शर्मा, राधे पंद्रे, माता पुजारी, गणेश नागवंशी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *