कैट छत्तीसगढ़ को मिला नया नेतृत्व, परमानन्द जैन बने प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के छत्तीसगढ़ चैप्टर को नया नेतृत्व मिल गया है। 6 मई को राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में परमानन्द जैन को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

बैठक का आयोजन कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी के मार्गदर्शन में हुआ, जिन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी पुनर्गठन हेतु अधिकृत किया गया था। बैठक में तत्कालीन अध्यक्ष जितेन्द्र दोषी ने परमानन्द जैन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

यह नियुक्ति कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल की अनुशंसा पर की गई।

बैठक के प्रारंभ में जितेन्द्र दोषी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।

कैट छत्तीसगढ़ की नई प्रदेश कार्यकारिणी इस प्रकार है:

  • प्रदेश अध्यक्ष: परमानन्द जैन

  • प्रदेश महामंत्री: सुरिंदर सिंह

  • प्रदेश कोषाध्यक्ष: अजय अग्रवाल

नई टीम के गठन से छत्तीसगढ़ में व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक संगठित दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *