० जायसवाल ने कहा-जांच में आरोप निकला गलत
दल्लीराजहरा। युवा नेता श्याम जायसवाल ने कहा है कि कम्युनिकेशन गेप और मिस अंडर स्टैंडिंग के चलते उन्होंने बीएसपी कांट्रेक्ट सेल के विनीत सिंहा व चंद्रभूषण के खिलाफ आरोप लगाए थे। श्री जायसवाल ने इसके लिए खेद प्रकट किया है। श्याम जायसवाल ने बताया कि सप्तगिरि पार्क में लेबर कार्य का ठेका बीएसपी द्वारा पुनः आमंत्रित किया गया है। इसी टेंडर को लेकर उन्हें हुई मिस अंडर स्टैंडिंग और कम्युनिकेशन गेप की वजह से श्याम जायसवाल ने बीएसपी कांट्रेक्ट सेल के अधिकारी विनीत सिंहा व चंद्रभूषण पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। जिसके बाद बीएसपी के उच्च अधिकारी हरकत में आए व मामले की गहन जांच कर श्याम जायसवाल को अवगत कराया गया कि विनीत सिंहा व चंद्रभूषण द्वारा कोई भ्रष्टाचार नहीं किया गया है। उस टेंडर में टेक्नीकल फॉल्ट के कारण कुछ नियम शर्ते नहीं जुड़ पाई थीं। जिसके कारण टेंडर समय पर नहीं खोला जा रहा था। कम्युनिकेशन गेप के कारण विनीत सिंहा द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था। जिससे नाराज ठेकेदारों ने इसकी शिकायत युवा नेता श्याम जायसवाल से की थी।
जिस पर श्याम जायसवाल ने बीएसपी कॉन्ट्रेक्ट सेल पहुंच कर अधिकारी विनीत सिंहा से पूरे मामले की जानकारी मांगी परंतु अपने उच्च अधिकारी चंद्रभूषण से बात नहीं होने के कारण विनीत सिंहा द्वारा उचित जवाब नहीं दिए जाने के कारण श्याम जायसवाल ने इस मामले मे भ्रष्टाचार की आशंका होने पर मामले की शिकायत बीएसपी के उच्च अधिकारियों से कर दी थी। बीएसपी के उच्च अधिकारियों द्वारा तत्काल पूरे मामले की जांच कर श्याम जायसवाल को अवगत कराया। श्याम जायसवाल ने मिस अंडर स्टैंडिंग और कम्युनिकेशन के गेप कारण की गाई अपनी शिकायत पर खेद प्रकट किया है।