० भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 33 करोड़ 23 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का क्षेत्रवासियों को दी सौगात
जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिक निगम में करोड़ों के निर्माण कार्यों का क्षेत्रवासियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने दी सौगात। जगदलपुर की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग अग्रसेन चौक से पल्ली नाका तक सड़क निर्माण 05 किलोमीटर चौड़ीकरण निर्माण कार्य लागत 27 करोड़ 91 लाख रूपए, कैलाश होटल चौक के सामने से हनुमान मंदिर धरमपुरा दलपत सागर तक 01 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य लागत 02 करोड़ 51 लाख रूपए, विवेकानंद आश्रम धरमपुरा से नेगीगुड़ा होते सर्वोदय स्कूल तक 1.45 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुभारंभ किया गया।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जनमानस संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा हमारा सपना अब साकार होने लगा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उप मुख्यमंत्री अरूण साव का सहृदय आभार व्यक्त किया। जगदलपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र की देवतुल्य जनता की वर्षो पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग रही है । जिसके कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। अग्रसेन चौक से पल्ली नाका तक के सड़क की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण से जनता को यातायात बाधित की समस्या से निजात मिलेगा। सड़क निर्माण से दुर्धटना नहीं होगी। वहीं कैलाश होटल चौक के सामने से हनुमान मंदिर धरमपुरा चौक तक सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण तथा विवेकानंद आश्रम धरमपुरा से नेगीगुड़ा होते सर्वोदय स्कूल तक के सड़क निर्माण कार्य से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा। हमारी सरकार जनता के मांग के अनुरूप लगातार क्षेत्र का विकास कार्य कर रही है। श्री देव ने कहा विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी, दृढ़ संकल्प के साथ विकास कार्य होंगे, हमारी 15 महीने की भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास के आयाम स्थापित किए हैं। शिक्षा , स्वास्थ्य,सड़क, पानी, बिजली व अन्य व्यवस्थाओं को जनता तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते विकास कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा। जनता के मंशा के अनुरूप विकास कार्य होंगे। श्री देव ने संबंधित विभाग को तय समय सीमा व गुणवत्ता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
इस दौरान महापौर संजय पांडे ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में क्षेत्र में चौमुखी विकास हो रहा है। हर आयाम में विकास हो रहा है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव को सहृदय धन्यवाद। महापौर ने प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव को विकास पुरुष कि संज्ञा दी । जिनके नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी गति से हो रहा है । श्री पांडे ने कहा कार्य क्षेत्रवासियों की तरफ से मांग व समस्याओं को विधायक किरण देव तत्काल पूरा करते हैं। इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा,राणा धोष ,संजय विश्वकर्मा,त्रिवेणी रंधारी,कलावती कसेर पार्षद बसंती समरथ, संतोष गौर,पूनम सिन्हा, नरसिंह राव,उमा मिश्रा,पायल बोथरा, श्याम सुंदर,एवं विधाशरण तिवारी, पूर्व महापौर सफीरा साहू,नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, आरेंद्र सिंह, रजनीश पानीग्राही, यशवर्धन राव, आनंद मोहन मिश्रा, शशि रथ, विक्रम यादव, अविनाश श्रीवास्तव,बी जयराम,अनिल लुक्कड़, शंभू नाग,राजा यादव, कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा,तथा काफी संख्या में जनमानस उपस्थित थे।