जगदलपुर। बस्तर जिल मुख्यालय में एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी जगदलपुर द्वारा केंद्रीय जेल में 1 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अगरबती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जेल अधीक्षक आरआर रॉय एवं आरसेटी संचालक किरण कुमार लुगुन की मदद से केंद्रीय जेल जगदलपुर में 35 कैदियों और विचाराधीन बंदियों को 12 दिवसीय अगरबती निर्माण का सफलतापुर्वक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उप जेल अधीक्षक एसएन नायक, महिला प्रहरी नंदनी पाल एव जेल अधीक्षक आरआर राय एवं आरसेटी संचालक किरण कुमार लुगुन द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। संस्थान की ओर से प्रशिक्षक सरोज साहू एवं संस्था की संकाय सदस्य रूमा रॉय की उपस्थिति में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।