टाउन हाल में हुए भ्रष्टाचार के दोषियों और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर को जेल भेजने की मांग

0 भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने उठाई मांग

दल्लीराजहरा। भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू व उपाध्यक्ष मनोज दुबे को ज्ञापन सौंप कर नगर के वार्ड क्रमांक 24 में बने टाउन हाल के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर ठेकेदार सहित जिम्मेदार अधिकारियों व पूर्व कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और उन्हें जेल भेजने की मांग की है।
भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने ज्ञापन में कहा है कि कांग्रेस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के कार्यकाल में वार्ड क्रमांक 24 बने टाउन हॉल में लाखों रुपयों का भ्रष्टाचार हुआ है। टाउन हॉल अब तक नगर पालिका को हैंड ओवर भी नहीं किया गया है, जबकि उसके पूर्व ही टाउन हॉल गिरने की स्थिति में आ गया है। ठेकेदार द्वारा टाउन हाल निर्माण में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। इसकी जांच कर दोषी ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के साथ ही इसकी इस ठेके के अलावा सभी अन्य ठेके की भी राशि रोककर रिकवरी करने की मांग श्री जायसवाल ने की है। उन्होंने कहा है कि इस भ्रष्टाचार में शामिल सभी जिम्मेदार अधिकारियों व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। ठेकेदार द्वारा टाउन हाल को अपने स्टोर रूम गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा है। सालों से उस पर कब्जा कर रखा गया है। इसे कब्जा मुक्त कराया जाए और उसका पुनः निर्माण करवा कर शीघ्र जनता के लिए शुरू किया जाए। ज्ञापन लेने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू व उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने आश्वस्त किया कि इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *