० क्षेत्रवासियों से किए वादे पूरा करने का है संकल्प
० विष्णुदेव साय की सरकार में सांय सांय हो रहा है विकास: केदार कश्यप
जगदलपुर। वनमंत्री केदार कश्यप अपने निर्वाचन क्षेत्र नारायणपुर के प्रवास पर हैं। उन्होंने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के बस्तर विकासखंड का दौरा किया किया। इस दौरान वनमंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात दी। केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने आज करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार संकल्पित है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाने का हमारा सपना अब साकार होने लगा है। बस्तर नक्सल मुक्त हो रहा है और विकास के मार्ग में आगे बढ़ रहा है। नियद नेल्ला नार जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में भी हमारी सरकार मूलभुत अवश्यकताओं को पूर्ण कर रही है। वनमंत्री ने कहा कि बस्तर पूरे प्रदेश में तेज गति से विकसित होने वाला क्षेत्र है।
इन कार्यों की मिली सौगात
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात मिली है और आगे भी मिलती रहेगी।साय सरकार के कार्यकाल में बस्तर का विकास सांय सांय हो रहा है। वनमंत्री केदार कश्यप ने आज चेराकुर, विश्रामपुरी, सोरगांव, सोनारपाल, केसरपाल, गोंदियापाल, खड़का, फाफनी, नंदपुरा, बोड़नपाल-2, देवड़ा, चमिया, तारागांव, बनियागांव, बड़े आमाबाल, चपका, तुरपुरा में सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच, चबूतरा एवं शेड निर्माण, रंगमंच, पुल पुलिया का निर्माण विकास कार्यों का आज भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर 1 करोड़ 92 लाख की सौगात क्षेत्रवासियों को दी है।
बदलेंगे बस्तर का भविष्य
सभा में उपस्थित युवाओं से मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार युवाओं को स्वावलंबी बनाने के दिशा में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वालम्बी भारत का सपना जब पूरा होगा उसमें बस्तर के युवाओं बस्तर के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बस्तर के युवक युवतियां आज शिक्षा के क्षेत्र में नई उचाईयों को छू रहे हैं। बस्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था जो कांग्रेस शासन में बुरी तरह से चरमरा गई थी उसे सुदृढ़ करने का कार्य विष्णुदेव साय सरकार में हो रहा है।
वन नेशन वन इलेक्शन पर बात
मंत्री केदार कश्यप ने इस दौरान वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भी अपने विचार रखे। उन्होंने लोगों से कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां हर किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं। जिसके कारण से मानव सांसधान, धन सम्पदा और समय की बर्बादी होती है। बार बार अचार संहिता लगने के कारण विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होता है। ऐसे सभी समस्यायों से निपटने के लिये प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है हमें वन नेशन वन इलेक्शन के विषय में विचार करना होगा, इस दिशा में आगे बढ़ना होगा।