0 एबीईओ रही हैं श्रीमती भारती देवांगन
जगदलपुर। बस्तर के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर भारती देवांगन बीईओ बनाई गई हैं।कार्यालय कलेक्टर (शिक्षा विभाग) बस्तर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि पूर्व के आदेश में चंद्रशेखर यादव, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपूंजी, ब्लॉक जगदलपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर के रूप में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए उनके स्थान पर भारती देवांगन, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी, विकास खंड जगदलपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर रूप में कार्य करने हेतु आदेशित किया जाता है। श्रीमती देवांगन को कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर के आहरण संवितरण अधिकार भी सौंपा गया है।