घर लौटते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आया एसईसीएल कर्मी, मौके पर दर्दनाक मौत

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एसईसीएल कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष कुमार राठिया, निवासी फरकानारा जोबी, के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, संतोष राठिया बरौद स्थित एसईसीएल की खदान में कार्यरत थे। बीती रात करीब 11 बजे ड्यूटी समाप्त कर वे अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में मौसम अचानक बिगड़ गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वे पतरापाली और टेरम के बीच एक पेड़ के नीचे रुक गए। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सुबह राहगीरों ने पेड़ के नीचे शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक के परिजनों को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *