प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव के कार्यालय में सजी होली की महफिल

0  जमकर उड़े रंग ग़ुलाल, किरण के डांस का तड़का 

जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर एवं बस्तर जिले के भाजपाई होली के रंग में डूब गए, जमकर रंग ग़ुलाल उड़े और मिठाइयों का रस हर गले को तर कर गया।
क्षेत्रीय विधायक किरण सिंहदेव के नयापारा स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने विधायक के साथ जमकर होली मनाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कार्यालय में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ जमकर होली खेली। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ होली के गीत संगीत के बीच जमकर डांस किया। किरण सिंह देव ने सभी बस्तर वासियों एवं प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सुबह से विधायक कार्यालय पहुंचकर अपने विधायक को रंग लगाकर बधाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सभी को रंग लगाकर व मुंह मीठा कराकर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *