बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत बजावंड में आज सरपंच भगवती भारती ने शपथ ग्रहण की। पूर्व सरपंच भगवान भारती की पत्नी भगवती भारती ने डोमूराम भारती को रिकॉर्ड 800 मतों से हराया है। पूर्व में डोमूराम भारती ने भगवान भारती को हराया था। इस बार भगवान भारती की पत्नी भगवती भारती ने डोमूराम भारती को हराया है।