0 शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच होगा शपथ ग्रहण
0 मौजूद रहेंगे डिप्टी सीएम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव समेत कई बड़ी हस्तियां
जगदलपुर। नगर के नए महापौर संजय पांडे का शपथ ग्रहण समारोह 1 मार्च को सुबह 10. 30 बजे होगा। माई दंतेश्वरी की कृपा हमेशा बनी रहे इस उद्देश्य से मंदिर के सामने प्रांगण में शपथ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली विशुद्ध सनातनी परंपरा के अनुसार मंदिर के पुजारी अपने मंत्रोच्चार द्वारा इस कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे को माई दंतेश्वरी की कृपा से जनहित में लोगों की सेवा करने हेतु आशीर्वाद प्रदान करेंगे। शंख ध्वनि और बस्तर के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन के बीच शपथ ग्रहण होगा।
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक किरण सिंह देव करेंगे। विशेष अतिथि वन मंत्री केदार कश्यप, उपाध्यक्ष आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं विधायक कोंडागांव लता उसेंडी, बस्तर सांसद महेश कश्यप, सांसद कांकेर भोजराज नाग, विधायक अंतागढ़ विक्रम उसेंडी, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम, विधायक कांकेर आशाराम नेताम, निवर्तमान महापौर सफीरा साहू होंगे। भाजपा नेता, कार्यकर्ता, शहर के गणमान्य नागरिक, समाज प्रमुख उपस्थित रहेंगे। महापौर संजय पांडे ने लोगों से अपील की है कि इस गरिमामयी कार्यक्रम में पधार कर इस पल को और भी अधिक गौरवमयी बनाएं और अपना आशीर्वाद प्रदान करें। वहीं कलेक्टर हरिस एस और नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू नगर वासियों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।