भाजपा ने धनबल और धौंस का किया उपयोग: विक्रम मंडावी

0 मजबूत विपक्ष के रूप में करेंगे जनसेवा : मंडावी 
जगदलपुर। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा है कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं और जनता से मिले समर्थन एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार प्रकट करते हैं।
विधायक विक्रम मंडावी ने अपनी विज्ञप्ति में आगे कहा कि जिस तरह से भाजपा ने चुनाव जीतने के लिये धनबल और सरकार का धौंस दिखाया है हम उसकी निंदा करते हैं। लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा के लिये धनबल और सरकार का धौंस ठीक नही है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है जनता का निर्णय ही अंतिम होता है। हम मजबूत विपक्ष की जिम्मेदारी मजबूती से निभाएंगे। आने वाले समय में जनता की मांगों को मजबूती से उठाएंगेऔर जनता के सामने भाजपा के झूठ को बेनकाब करंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *