0 विष्णु देश साय सरकार के सुशासन पर भरोसा जताया लोगों ने: निर्देश दीवान
जगदलपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत बस्तर के क्षेत्र क्रमांक 4 से बीजेपी के नवनिर्वाचित जिला सदस्य निर्देश दीवान ने चुनाव में दूसरी बार फिर से ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उनकी जीत पर मतदाताओं के प्रति कृतज्ञता जताने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बाजे गाजे के साथ आभार रैली निकाली।
रैली का का आगाज ग्राम रंतेगा से हुआ। रैली टेमरा, घोटिया, मुंडागांव, आमाबाल, हिरलाभाटा, देवड़ा, तारागांव, होती हुई भानपुरी पहुंची। पूरे नगर में उत्साह का माहौल और लोगों में खुशी की लहर है। इस दौरान नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान का लोगों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। जिला सदस्य निर्देश दीवान कहा कि यह जीत विष्णु देव साय सरकार के सुशासन और जन हितैषी नीतियों और विकास कार्यों पर जनता के भरोसे का प्रमाण है। जनता ने जो विश्वास जताया उस पर सरकार की महत्वाकांक्षी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में तत्पर रहूंगा। इस दौरान आभार रैलीमें भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।