जल संरक्षण और संरचनाओं के निर्माण में छत्तीसगढ़ ने किए उल्लेखनीय कार्य : केदार कश्यप

० जल विजन-47 के लिए जल संसाधन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में कश्यप 
जगदलपुर। जल संरक्षण और जल संरचनाओं के निर्माण में छत्तीसगढ़ ने नया आयाम रचा है। हम अपने श्रद्धेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जल विजन- 2047 को सामने रखकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।
उक्त बातें छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने राजस्थान के उदयपुर में जल विजन- 2047 के लिए आयोजित राज्यों के जल संसाधन मंत्रियों के द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यक्त किए। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि
हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण को 25 वर्ष पूरे हो गए हैं और हम अपने राज्य की स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। ऐसे ऐतिहासिक समय में हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रधानमंत्री मोदी के विजन 2047 को लेकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ पीछे नहीं है, बल्कि दोगुनी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। श्री कश्यप ने कहा -मुझे यह बताते हुए गर्व मिश्रित खुशी हो रही है कि जन भागीदारी से जल संचय के क्षेत्र में हमारी सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। 2 लाख से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण छत्तीसगढ़ ने किया है। इसका व्यापक लाभ भी राज्य के लोगों को मिलने लगा है। संरक्षित जल का उपयोग सिंचाई, मत्स्य पालन और पेयजल ले लिए तो किया ही जा रहा है, उससे भूजल स्तर में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्री केदार कश्यप ने उपस्थितों से आह्वान किया कि ऐसे जल स्त्रोतों को हम संरक्षित कर उन्हें आने वाली पीढ़ी को हस्तांतरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *