सचमुच बड़े संवेदनशील हैं डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा

0 मुठभेड़ में घायल जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बढ़ाया हौसला, बेहतर इलाज के दिए निर्देश 
0  कहा- घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं, मै हूं न 

जगदलपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा सचमुच बड़े संवेदनशील जननेता हैं। उनकी संवेदनशीलता की एक झलक फिर देखने को मिली है। बस्तर संभाग के बीजापुर जिला अंतर्गत नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने मंत्री विजय शर्मा बिना देरी किए मिलने पहुंच गए। उन्होंने जवानों से हालचाल पूछा और उनका हौसला बढ़ाया। श्री शर्मा ने जवानों से कहा घबराने की बात नहीं है, मै हूं न। उन्होंने डॉक्टरों को जवानों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए।
बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में 9 फरवरी को सुरक्षाब लों द्वारा चलाए गए बड़े ऑपरेशन में 31 वर्दीधारी नक्सली मारे गए थे। इस अभियान में कई हथियार बरामद किए गए, लेकिन दुर्भाग्यवश हमारे वीर जवान शहीद हुए और जवान घायल भी हुए थे। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने निजी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने जवानों का हाल जाना और उनके अदम्य साहस की सराहना की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी वीरता और समर्पण से ही प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिल रही है। पूरा प्रदेश आपके साथ खड़ा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों को घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और कहा कि सरकार उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित करेगी। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह मुठभेड़ नक्सलवाद के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े अभियानों में से एक रही है। जिस क्षेत्र को नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता था, वहां हमारे जवानों ने पराक्रम दिखाते हुए उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार की नक्सलवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि प्रदेश में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *