० गुरुगोविंद सिंह वार्ड में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी गैदू का धुंआधार जनसंपर्क
जगदलपुर। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का प्रचार अभियान तेज गति से जारी है। आज उन्होंने गुरु गोविंद सिंह वार्ड में जनसंपर्क किया। गुरु गोविंद सिंह वार्ड के निवासियों से मलकीत सिंह गैदू ने अपने लिए तो समर्थन मांगा ही, वार्ड के पार्षद प्रत्याशी को भी भरपूर समर्थन देने व कांग्रेस का महापौर बनाने हेतु अपील की। इस दौरान महिलाओं ने मलकीत सिंह का भव्य स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने उन्हें दिल से आशीर्वाद दिया। उधर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य कदम से कदम मिलाकर महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू व पार्षद प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में सुशील श्री मौर्य ने लोगों से कहा कि आपका स्नेह, सहयोग ही हमारे लिए जीत रूपी आशीर्वाद होगा। इस दौरान सुशील मौर्य ने पार्षद प्रत्याशी व महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू को प्रचंड मतों से जिताने हेतु अपील की।