मुंबई में डॉ अब्दुल कलाम अवार्ड से प्रदेश अध्यक्ष श्याम जायसवाल सम्मानित

0  खनिज नगरी दल्ली राजहरा के सेवाभावी युवा हैं श्याम जायसवाल 
दल्लीराजहरा। देश आर्थिक राजधानी मुंबई में गैर राजनीतिक संस्था राजनीति की पाठशाला द्वारा भारत रत्न डॉ अब्दुल कलाम की जयंती पर कलाम को सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश के अलग अलग क्षेत्रों में सामाजिक व राजनीतिक कार्य करने वाली हस्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित किया गया था। अलग अलग दलों के नेताओं , उधोगपतियों, प्रशासनिक अधिकारियों, प्रतिष्ठित वकीलों व बुद्धिजीवी वर्ग ने राजनीति की पाठशाला के मंच पर एकत्रित होकर कलाम को सलाम कार्यक्रम के माध्यम से देश के युवा पीढी को कलाम साहब के द्वारा देश मे किये कार्यो से अवगत कराया। डॉ अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर देशभर से आये प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान किया गया। व कई उभरते युवा वैज्ञानिकों को डॉ अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही राजनीति की पाठशाला के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम करने व राजनीति में सक्रिय रुप से शामिल होकर जनता के अधिकारों के लिए काम करने पर श्याम जायसवाल को सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए श्याम जायसवाल ने राजनीति की पाठशाला के संस्थापक अजय पाण्डे, सह संस्थापक धीरज शर्मा, प्रोग्राम व प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन रोमेश शर्मा, सह संस्थापक अमित द्विवेदी, संगठन महासचिव हरीश कुमार , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र दुबे, राजबली मांझी के साथ ही पूरे राजनीति की पाठशाला परिवार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *