सुकमा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

जगदलपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव 9 अक्टूबर को सुकमा प्रवास पर पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उनका जोशीला स्वागत किया। इस दौरान किरण देव विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना भी की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने रामाराम मंदिर पहुंच माता चिटमिट्टीन की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ की जनता की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। किरण देव का सर्किट हाउस सुकमा में भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे व अन्य पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ग्राम छिंदगढ़ में माता दूरपुता एवं माता मुसरिया जी की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *