नानगुर मंडल में पहुंची सदस्यता रथयात्रा

जगदलपुर। भाजपा युवा मोर्चा बस्तर द्वारा निकाली गई सदस्यता रथ यात्रा 8 अक्टूबर को नानगुर मंडल में पहुंची। मंडल के कई गांवों में भाजपा की रीति नीति, सिद्धांतों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जनहित में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी देकर सैकड़ों लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया।
मंडल के पंडरीपानी, डिमरापाल, जाटम, परपा, नानगुर, पुसपाल बाजार एवं अन्य ग्रामों के चौक चौराहे में छोटे-छोटे बाजार के व्यापारियों के पास, दुर्गा पंडालों में जाकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा के किए गए कार्यों के बारे में बताकर आम जन को सदस्यता ग्रहण करा रहे हैं। प्रदेश सदस्यता प्रभारी लक्ष्मण झा ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर पंचायत में पहुंच रहे हैं। युवाओं में भारी उत्साह है और भाजपा की कार्यपद्धति को देखते हुए बड़ी संख्या में युवा भाजपा के सदस्य बन रहे हैं। आज सदस्यता अभियान के लिए अविनाश श्रीवास्तव, विनोद पांडे, अभिषेक तिवारी, हरिराम मंडावी मंडल उपाध्यक्ष सरपंच, मंडल महामंत्री भरत सिंह ठाकुर, सरपंच जयमोहन शर्मा, अमर गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *