राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बोल पर भड़के कांग्रेसी मंत्री और शिवसेना विधायक फूंका पुतला

0 अमर्यादित भाषा बोलना भाजपा की ओछी राजनीति का प्रतीक : सुशील मौर्य 

0 भाजपा नेताओं की बदजुबानी लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा : रेखचंद जैन 

जगदलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीभ काटने और उन्हें आतंकवादी कहे जाने से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भड़क उठे हैं। जगदलपुर में आज कांग्रेसियों ने बुलढाणा महाराष्ट्र के शिवसेना विधायक और रेल राज्यमंत्री का पुतला दहन कर इन नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा देश का नंबर वन आतंकी कहने तथा महाराष्ट्र के शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा राहुल गांधी की जीभ काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपए का इनाम देने जैसे अमर्यादित व बयान दिए जाने के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री व शिवसेना विधायक का पुतला दहन किया।

शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रेल राज्यमंत्री द्वारा आतंकी कहना और महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना शिंदेगुट के विधायक द्वारा राहुल गांधी की जीभ काटकर लाने वाले को 11 लाख इनाम देने जैसी बयानबाजी करना ओछी राजनीति का प्रतीक बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री आज मोदी की भाषा बोल रहे हैं। भाजपा के नेताओं मंत्रियों ने हमेशा अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। ऐसे बयानों से कांग्रेस कार्यकर्ता आहत हैं। कांग्रेस पार्टी ऐसे कृत्य का पुरजोर विरोध करती है। राहुल गांधी के विरुद्ध यह नफरती अभियान किसके इशारे पर हो रहा है। राहुल गांधी के खिलाफ ऐसी हिंसात्मक बयानबाजी करने वाले ही असली आतंकी हैं। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि भाजपा नेता नवनीत बिट्टू एवं शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ को तुरंत माफी मांगनी चाहिए साथ ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को ऐसे बयानबाजी करने वाले नेताओं पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचन्द जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता मंत्रीगण भाषा की मर्यादाओं को लांघते हुए राष्ट्रीय पदों की गरिमाओं को तार तार तो कर ही रहे हैं साथ ही भाजपा नेताओं की बदजुबानी, हिंसक बयानबाज़ी व अमर्यादित भाषा हमारे लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। अपनी राजनीति चमकाने और दूसरे को नीचा दिखाने के लिए भाजपा के नेता मंत्रीगण हमेशा अमर्यादित भाषा बोलते हैं। जो कि भाजपा की ओछी राजनीति का परिचायक है। इस तरह की बयानबाजी पर भाजपा अपने मानसिक दिवालियापन का प्रदर्शन कर रही है।जिस तरह से राहुल गांधी एक के बाद एक सीढ़ी चढ़कर सियासत में आगे बढ़ रहे हैं, उससे भाजपा नेताओं में खलबली मची है। इसीलिए बीजेपी नेताओं द्वारा राहुल गांधी पर विवादास्पद बयान दिए जा रहे हैं। राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता नही पच रही है।

श्री जैन ने कहा कि रेल राज्य मंत्री व महाराष्ट्र से शिवसेना विधायक का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। क्या मंत्री व विधायक राहुल गांधी के परिवार को नहीं जानते। भारत को आजाद कराने से लेकर देश के विकास तक का काम कांग्रेस और राहुल गांधी के परिवार ने किया है।भाजपा के नेता उस परिवार के युवराज को आतंकवादी कह रहे हैं। जो कि अति निंदनीय कृत्य है जिसके लिए भाजपा के नेताओं को अपने शब्द वापस लेते हुए राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, निगम अध्यक्ष कविता साहू, हनुमान द्विवेदी, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, रक्षण राव, गौरनाथ नाग, अतिरिक्त शुक्ला, वेंकट राव, हेमू उपाध्याय, रविशंकर तिवारी, अमरनाथ सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, चंपा ठाकुर, पार्षद विक्रम सिंह डांगी, कोमल सेना, सूर्यपानी, ललिता राव, कमलेश पाठक, आभास महंती, सुनीता सिंह, सुषमा सुता, सुखराम नाग, सुशीला बघेल, महामंत्री महेश द्विवेदी, निकेत झा, सेमियल नाथ, अंजना नाग, अपर्णा वाजपेयी, पापिया गाईंन, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास, अवधेश झा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, युंका अध्यक्ष अजय बिसाई, विक्रांत सिंह, उपाध्यक्ष संदीप दास, अनुराग महतो, शादाब अहमद, एस नीला, सायमा अशरफ, मनीता राउत, सुलो कश्यप, हेमंत कश्यप, ज्योति राव, सलीम अली, उस्मान रज़ा, पंकज केंवट, कृपाशंकर राय, साहिल हियाल, खिरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *