बीजेपी के युवा नेता जयदीप गुप्ता ने सदस्यता अभियान 2024 महापर्व दल्ली राजहरा के वार्ड नं 21 में चलाया…

दल्ली राजहरा। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान 2024 पूरे भारत मे चलाया जा रहा है वही दल्ली राजहरा के वार्ड नं 21 में युवा नेता जयदीप गुप्ता ने सदस्यता अभियान चलाया है। जयदीप गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन साहू के निर्देश पर दल्ली राजहरा में सदस्यता अभियान 2024 की शुरुआत हो चुकी है इसीलिए आज वार्ड नं 21 में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें देश के सबसे पड़े पार्टी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा। श्री गुप्ता ने अभी तक 170 लोगो को भाजपा की सदस्यता दिला दिया गया है आगे भी सदस्यता दिलाने का कार्य जारी रहेगा। आज वार्ड के इस सदस्यता अभियान में राजहरा मंडल के सदस्यता प्रभारी सुरेश जायसवाल, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष जयदीप गुप्ता, प्रकाश कुमार, जीतू ठाकुर, दामले कुमार,गुलशन मंडावी, अविनाश कुमार ,राधेश्याम, देवदास मानिकपुरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *