भाजपा के सदस्यता अभियान पर वर्कशॉप

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी बास्तानार मंडल में सदस्यता अभियान की एक दिवसीय मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बूथ शक्ति केंद्र एवं मंडल स्तर पर सदस्यों की नियुक्तियां की गई। जिससे कि बास्तानार मंडल में तय लक्ष्य के अनुसार सदस्यता अभियान को सफल बनाया जा सके। कार्यशाला में सदस्यता अभियान को किस प्रकार से चलाया जाना है इसकी बारीकियों को भी बताया गया। इस कार्यशाला में विशेष रूप से बस्तर जिला सदस्यता प्रभारी योगेंद्र पांडे, कार्यशाला के मुख्य वक्ता बैदूराम कश्यप, मंडल प्रभारी नरसिंह राव, मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर, बलदेव मंडावी, संतोष ठाकुर, कमल ठाकुर, मालती मंडावी, प्रिया मुचाकी, नीलवती सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *