विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अभाविप के महा सदस्यता अभियान का हुआ श्रीगणेश – प्रदेश सहमंत्री शैलेष ध्रुव

0  परिषद के सदस्यता के प्रथम चरण का आगाज 
0 अभाविप बस्तर ने इस वर्ष 20 हजार सदस्यता का लक्ष्य लिया: शैलेष ध्रुव
जगदलपुर। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महा सदस्यता अभियान की शुरुआत होने जा रही है। यह सदस्यता अभियान की प्रथम चरण 25 जुलाई से 10 अगस्त तक चलाया जाएगा। अभाविप के प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेष ध्रुव ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्र पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में, शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक गतिविधि में दृढ़ विश्वास के साथ शैक्षिक समुदाय के अस्तित्व की रक्षा और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्रों की मदद करती है। आज विद्यार्थी परिषद न केवल भारत का बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र-संगठन है। यह संगठन छात्रों से प्रारंभ होकर छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्र छात्र शक्ति का परिचायक है।इसके साथ ही सामाज के कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है।

भारत को बनाएंगे विश्व गुरु

शैलेश ध्रुव ने कहा कि अभाविप प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सदस्यता महाअभियान चलाने जा रही है। अभाविप बस्तर जिला इकाई के कार्यकर्ता 20 हजार विद्यार्थियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेंगे। भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेकर भारत की युवा पीढ़ी छात्र छात्राओं तक मां भारती की गुणगान करने, मां भारती की वैभवता की याद दिलाने, मां भारती के लिए अपने प्राणों का न्यौछावर करने वाले महापुरुषों के अखंड इतिहास का स्मरण कराने सदस्यता अभियान के दौरान परिषद के कार्यकर्ता परिसर परिसर जाने वाले हैं। यह वही छात्र संगठन है, जिसने धारा 370 के विषय को सर्वप्रथम उठाया, बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोध किया, देश में लगाई गई इमरजेंसी का विरोध किया, जेपी आंदोलन आदि के माध्यम से छात्रहित की शक्ति का प्रदर्शन कर इतिहास के पन्नों में अमर गाथा लिखी। शैलेश ध्रुव ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी, तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से स्लम बस्तियों, मजदूर, गरीब परिवारों के लोगों तक घर- घर जाकर भोजन वितरण कर एक मानव सेवा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *