फोर्स को देख जान बचाने के चक्कर में सामानों का जखीरा छोड़ भागे नक्सली

0 भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री मिली 
0  पहली बार स्नाईपर जैकेट भी किए गए बरामद 
(अर्जुन झा) जगदलपुर। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान फोर्स ने नक्सलियों के डंप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद की है। सुरक्षा बलों पर हमला करने और छुपाव बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला स्नाईपर जैकेट सेट पहली बार बरामद किया गया है।
नक्सल अभियान के दौरान ग्राम कंगालतोंग के जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर नक्सली डंप सामग्री को छोड़कर भाग खड़े हुए।
नक्सल अभियान में डीआरजी, बस्तर फाईटर सुकमा एवं 206, 207, 208 कोबरा वाहिनी की टीम शामिल रही। सुकमा जिले में बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक सुुनीत कुमार राय (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा, अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्गदर्शन एवं सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, पुष्पेंद्र कुमार, कमांडेंट 206 कोबरा वाहिनी, डीएस कथियात कमांडेंट 207 केाबरा बटालियन, जितेंद्र कुमार ओझा कमांडेंट 208 कोबरा वाहिनी के निर्देशन तथा निखिल अशोक कुमार राखेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, आकाश राव गिरेपुंजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में नक्सलियों की लगातार उपस्थिति की सूचना पर 13 जून को डीआरजी, बस्तर फाईटर सुकमा एवं 206, 207, 208 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान के लिए ग्राम कंगालतोंग व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान प्रातः लगभग 9.45 बजे ग्राम कंगालतोंग के जंगल में पुुलिस पार्टी की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी का आड़ लेकर भाग गए। घटनास्थल की सर्चिंग करने पर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए डंप से स्नाईपर जैकेट सेट, विस्फोटक, कारतूस व अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। तद्पश्चात पार्टी सर्चिंग करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आ गई।

नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों का विवरण:-
01. स्नाईपर जैकेट सेट 03 नग।
02. बीजीएल सेल बड़ा 02 नग।
03. बीजीएल सेल छोटा 05 नग।
04. एके-47 रायफल के जिंदा राउण्ड 01 नग ।
05. .303 रायफल के जिंदा राउण्ड 01 नग।
06. बैटरी चार्जर क्लिप 03 नग।
07. एचआईडब्ल्यू बैटरी 02 नग।
08. इंजेक्शन आईडी 01 नग।
09. कनेक्टर लीड वायर 02 नग।
10. प्लास्टिक बॉक्स 02 नग।
11. बिजली बोर्ड 01 नग।
12. भरमार बैरल (पुराना) 01 नग।
13. पेंसिल सेल 05 नग।
14. प्रभात तिमाही न्यूज पत्र 01 नग।
15. नक्सल दैनिक दस्तावेज मय दफ्ती।
16. लकड़ी स्पाईक 07 नग।
17. काम्बेट वर्दी कपड़ा लगभग ढाई मीटर।
18. स्टेपलर मय पिन 02 नग।
19. साबुन 09 नग।
20. सेलो टेप भूरे रंग का 01 नग।
21. स्टील प्लेट 02 नग।
22. बैग 02 नग।
23. दैनिक उपयोगी कपड़ा ।
24. नक्सली अन्य दैनिक उपयोगी सामान ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *