शराब के नशे में चूर शराबी अपनी पत्नी की कर दी हत्या

सरगुजा। शराब के नशे में चूर होकर शराबी पति ने अपनी पत्नी के सिर और चेहरे पर डंडे से वार करके मौत के घाट उतार दिया। दरअसल यह पूरा मामला है उदयपुर थाना क्षेत्र के निम्हा गांव का है। जानकारी के मुताबिक 37 वर्षीय किशुन राम ने रात को नशे की हालत में घर पहुंचा। और अपनी 33 वर्षीय पत्नी गीता से खाना देने को कहा। गीता ने खाना नहीं बनाया था जिसे लेकर किशुन और गीता का विवाद हो गया। माता-पिता में विवाद होता देख उनके दोनों बच्चे पास में रहने वाले दादा-दादी के घर चले गए थे। बताया जा रहा है, कि विवाद इतना बाढ़ गया कि किशुन राम ने पत्नी गीता के चेहरे और सिर पर डंडे से घातक वार किए थे। सिर पर गहरी चोट लगने ओर अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण बेहोशी की हालत में ही कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी थी। सुबह जब मृतका गीता और किशुन राम के 10 और 14 वर्षीय दोनों बच्चे सुबह घर पहुंचे। उन्होंने अपनी मां को उठाने की कोशिश की तब गीता की मौत की जानकारी अपने दादा-दादी और आरोपी के बड़े भाई सत्यनारायण को दी। घर वालों ने इस घटना की सूचना उदयपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम​​​ के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *